सोनभद्र, जुलाई 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह भी पढ़ें- सपा ने रामशरण दास की मनाई जयंतीसंगोष्ठी का आयोजन इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, संघर्ष और समाज सेवा के कार्यों को याद किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा 17वीं शताब्दी के महान योद्धा, समाज सुधारक, अदम्य साहसी एवं दूरदर्शी व्यापारी थे। उन्होंने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जगह-जगह कुओं, सरायों और तालाबों का निर्माण कराया, जिससे लोगों और पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।किसानों की सुविधा उन्होंने हमेशा गरीबों, असहायों और ...