सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर विकास खंड के राजासरयी गांव स्थित खिरवान टोला में वर्षों से सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लिंक मार्ग पर लंबे समय से मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। सड़क की गिट्टियां तक उखड़ कर गायब हो चुकी हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसी मार्ग से होकर सरकारी विद्यालय के बच्चे भी आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण बच्चों और ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण इसी मार्ग से मुख्य सड़...