सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। बभनी बाजार से शिव मंदिर‌ जाने वाला रास्ता बारिश के साथ पूरी तरह से कीचड़युक्त हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को उक्त सड़क से आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को कीचड़युक्त सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही सड़क मरम्मत नहीं करायी गयी तो आने वाले दिनों में इसे लेकर ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बभनी बाजार स्थित शिव मन्दिर जाने वाला रास्ता बरसात के मौसम में जल भराव से पूरी तरह से कीचड़ से सराबोर हो जा रही है। बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर के पास सड़क पर पानी भरने से कीचड़...