सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: सांगोबांध,हिन्दुस्तान संवाद। बभनी-सांगोबांध मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। विशेषकर सड़क के मोड़ पर झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आमने-सामने की टक्कर होने की आशंका बनी रहती है।बभनी से अहीर बुढ़वा तक करीब 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की पटरियों पर उगी झाड़ियां आवागमन में परेशानी का कारण बन रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे झाड़ियों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यदि सड़क की पटरियों और खतरनाक मोड़ों पर उगी झाड़ियों की समय-समय पर कटाई कराई जाए तो दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अ...