सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ग्राम पंचायत नौडीहा की क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी ने ग्राम पंचायत में बुनियादी सुविधाओं के विकास की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने डीएम को सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने अवगत कराते हुए कहा कि गांव की जर्जर सड़कों,सीसी रोड,पुल निर्माण और बिजली व्यवस्था जैसी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई थी। बताया कि बरसात के दिनों में ग्राम पंचायत नौडीहा के कई संपर्क मार्गों पर आवागमन बेहद कठिन हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मांगों को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन डीएम ने मामले को गंभीरता ...