सोनभद्र, जुलाई 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। घोरावल तहसील में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने शिकायतों को समयबद्ध गुणवत्तपूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधितों को दिया। इस दौरान कुल 344 मामले आए, जिसमें 25 का मौके पर निस्तारण किया गया। लंबित 319 मामलों को निस्तारित करने का निर्देश संबंधितों को दिया गया। इस दौरान भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए मामलों को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। डीएम चर्चित गौंड़ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों...