सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत कटलहिया स्थित पाल दरी के पास सोमवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। सोमवार को दोपहर करीब 2:35 बजे सूचना मिली कि पाल दरी स्थित अरविंद बाबा आश्रम कटलहिया के पास एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। इस पर सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह, उपनिरीक्षक रामासरे यादव सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से मृतका की पह...