Sonbhadra News: संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में शनिवार की सुबह डिग्री कॉलेज के पीछे वन विभाग की नर्सरी के पास स्थित बंधी में पलाश के पेड़ से एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मलदेवा गांव निवासी 55 वर्षीय करुणाकांत उर्फ लल्लन पुत्र स्व.वासुदेव प्रसाद का शव शनिवार सुबह करीब 10 बजे वन विभाग की नर्सरी के पास बंधी में पलाश के पेड़ से लटकता मिला। बताया गया कि वन विभाग का एक वॉचर सुबह नर्सरी की तरफ गया था। इसी दौरान उसकी नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पति निरंजन जायसवाल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.