Sonbhadra News: संदिग्ध हाल में नहर किनारे पेड़ के नीचे मिला युवक का शव
सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के चिरहुली गांव निवासी एक युवक का शव गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर पश्चिम दिशा स्थित नहर के किनारे एक पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। जानकारी के बाद चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस की तरफ से मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय छोटे गोंड़ पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम चिरहुली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार छोटू मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था और करीब तीन दिन पहले ही घर वापस लौटा था। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम दिशा में स्थित नहर के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। पहचान होने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.