सोनभद्र, अगस्त 17 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट्ट गांव निवासी वन कर्मी की सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। बट्ट गांव निवासी 55 वर्षीय दूधनाथ यादव पुत्र रामललित यादव वन विभाग में फारेस्ट गार्ड के रूप में तैनात हैं। सोमवार की दोपहर बाद घर से वह किसी काम के चलते चकरघट्टा की तरफ गए थे। उधर से लौटकर घर आने पर उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...