Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव
सोनभद्र, सितम्बर 17 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के बारी गांव स्थित पहले मोड़ पर गुरुवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत की सीढ़ी पर टिनशेड में लगे लोहे के पाइप से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। बारी निवासी 24 वर्षीय मनीष निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद का शव गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर की छत की सीढ़ी पर लगे टिनशेड के लोहे के पाइप से लटका मिला। बताया गया कि सड़क पर खड़े किसी व्यक्ति की नजर छत की सीढ़ी पर लटके युवक पर पड़ी। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मनीष की शादी करीब सात माह पूर्व हुई थी। घटना के बाद माता-पिता, पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.