Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमाटोला छतवां गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। शौचालय से लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा टोला छतवां निवासी 55 वर्षीय रामकुमार पुत्र शिवप्रसाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद शौचालय गए थे। शौचालय से वापस आने के बाद अचानक वह घबराकर जान बचाओ, जान बचाओ चिल्लाने लगे। कुछ ही देर में उनके मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: विषैले जंतु के डसने से महिला की मौत परिजनों ने रात करीब डेढ़ बजे निजी साधन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.