Sonbhadra News: संचारी रोग अभियान में 1895 स्कूलों में निकली जागरूकता रैली
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। एक जुलाई से शुरू संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से प्रारंभ दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, जनजागरूकता और रोगियों के चिन्हीकरण का कार्य लगातार जारी है।उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष माइक्रोप्लान के तहत सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, चबूतरों का निर्माण और शौचालय निर्माण के साथ लोगों को मच्छरजनित एवं संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.