सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। अचलेश्वर महादेव मंदिर के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय रुद्राभिषेक, नवाह्न पारायण यज्ञ एवं मानस प्रवचन के तीसरे दिन गुरुवार की शाम रामकथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं भए प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी भजन पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ सजावल पाठक, रामजानकी पांडेय, अवध बिहारी पांडेय और देवनाथ चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों ने कथावाचक को माला पहनाकर किया। मानस प्रवचन के दौरान संत रामानुज वैष्णव दास ने कहा कि रामचरितमानस केवल भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करने वाला ग्रंथ नहीं है, बल्कि इसमें माता पार्वती के प्रश्नों और भगवान भोलेनाथ के उत्तरों के मा...