सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: डाला,हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन के दूसरे दिन बुधवार को भगवान शिव की महिमा, माता पार्वती की तपस्या और भगवान श्रीराम के धरती पर अवतरण की कथा सुनाई गई। व्यासपीठ से संत श्रीश रामानुज वैष्णव दास ने रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। मानस प्रवचन का शुभारंभ मंदिर के महंत मुरली तिवारी ने राम दरबार की आरती उतारकर किया। कथा के दौरान कथावाचक ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव से प्रश्न किया कि श्रीराम कौन हैं और उन्होंने मनुष्य रूप में पृथ्वी पर अवतार क्यों लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : रामचरितमानस जीवन जीने की कला सिखाती इस पर भगवान शिव ने माता उमा क...