सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। श्रावण मास एवं कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जिले में विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 31 जुलाई की रात आठ बजे से प्रभावी होगी। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर भारी वाहनों का संचालन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार के लिए शुक्रवार सायं आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। वहीं श्रावण शिवरात्रि के मद्देनजर सात अगस्त की रात आठ बजे से 12 अगस्त की सुबह आठ बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कल से भारी वाहनों की एंट्री बंद, यह है डायवर्जन प्लान याताया...