Sonbhadra News: शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुईं छात्राएं
सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: दुद्धी। विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जीजीआईसी दुद्धी की 40 छात्राओं का दल रविवार को पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ। भ्रमण के दौरान छात्राएं आईआईटी दिल्ली सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं शोध कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगी। प्रभारी प्रधानाचार्य शोभा यादव ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। छात्राओं के साथ विद्यालय में कार्यरत पीटीए कर्मी समायरा खान, संचिता श्रीवास्तव और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र तिवारी भी गए हैं। भ्रमण के दौरान छात्राओं को विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक विषयों से परिचित कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.