Sonbhadra News: शिव मंदिर से मूर्ति और घंटा गायब होने पर प्रदर्शन
सोनभद्र, अक्टूबर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल विकास खंड के मुड़िलाडीह पठका गांव स्थित भगवनियां तालाब के प्राचीन शिव मंदिर से मूर्ति और पीतल का घंटा गायब होने के मामले में बुधवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द घटना का पर्दाफाश कर मूर्ति व अन्य सामान बरामद कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि चार अक्टूबर की सुबह मंदिर से शिव-पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां और पीतल का घंटा गायब मिला था। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से उनमें नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.