सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। मां भारती जन सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को वार्ड नंबर-6 स्थित किसान परिसर भवन में संचालित ट्रस्ट कार्यालय पर नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अनिल हलवाई के नेतृत्व में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट की चिकित्सकीय टीम के माध्यम से किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग पहुंचे। चिकित्सकीय टीम ने कुल 50 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को संस्थान की सुविधा के अनुसार आंखों के ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। वहीं अन्य मरीजों को चिकित्सकों ने आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ उपचार एवं आंखों की देखभ...