सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/घोरावल, हिटी। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा। दूध, जल, फल-फूल, वेलपत्र के साथ लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस दौरार मंदिरों में चार बजे भोर से दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, किया दर्शन-पूजनआस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तेज बारिश के बावजूद करीब 10 हजार कांवरियों ने भगवान उमा-महेश्वर का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा। रविवार सुबह से ही शिवद्वार पहुंचने वाले कांवरियों का सिलसिला शुरू हो गया था। श्...