Sonbhadra News: शिवद्वार-झरकटा बॉर्डर मार्ग का 687 लाख से होगा नवीनीकरण
सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील के दक्षिणांचल के सीमावर्ती गांवों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए घोरावल-शिवद्वार-बर्दिया-झरकटा (मध्य प्रदेश बॉर्डर) तक 23.6 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण कार्य का बुधवार को विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन कर शिलान्यास किया। करीब 687 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.