सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी के बरोहिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं होने से विद्यालय वीरान पड़ा है। विद्यालय भवन होने के बावजूद यहां बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जंगलों के बीच बसे खरवार आदिवासी बहुल इस गांव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली विभागीय दावों की पोल खोल रही है। गांव तक पहुंचने के लिए जर्जर सड़कें, बिजली की समस्या और बुनियादी सुविधाओं का अभाव पहले से ही ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। ऐसे में करीब पांच किलोमीटर के दायरे में जंगलों के बीच बसे गांवों के बच्चों के लिए शिक्षा हासिल करना भी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ मुख्य सड़क के किनारे स्थित विद्यालयों में पांच-पांच शिक्षक तैनात हैं, वहीं दूसरी ओर आदिवास...