सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। प्रेमी संग विवाह कराने की मांग को लेकर बीते एक पखवाड़े में दूसरी बार युवती अनपरा कालोनी के बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गयी। इस बार युवती की मांग थी कि जेल में बंद उसके प्रेमी को रिहा करा कर उससे विवाह करवाया जाये नही तो वह कूद कर जान दे देगी। सूचना पाकर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे नीचे उतरने को कहा तो उसने अपनी मांग दोहरा दी। समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे एवं अन्य लोग उससे नीचे उतरने को कह रहे है लेकिन वह मांग पूरी होने तक नीचे आने को तैयार नही थी। पुलिस के मुताबिक बीते 12 अक्तूबर को भी बीना बस स्टैण्ड निवासी इस युवती ने टॉवर पर चढ़ हंगामा किया था। युवती की मां की तहरीर पर इसके प्रेमी जो गैर सम्प्रदाय का बता...