सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में जुगैल पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 21 अक्टूबर को जुगैल थाना क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विवाहित विशांत उर्फ विसंत निवासी ग्राम झरपिया ने छह और 10 अक्टूबर को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के क्रम में जुगैल पुलिस ने गुरुवार की सुबह जोरबा गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गि...