Sonbhadra News: वॉलीबाल में ओबरा और रेणुकूट का दबदबा
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शिक्षा निकेतन ओबरा में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में ओबरा और रेणुकूट की टीमों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी और ओबरा शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी नारायण सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका वर्ग की 19 वर्ष आयु श्रेणी में आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुसागर की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट की टीम उपविजेता रही। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.