सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: ओबरा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां कालरात्रि दुर्गा पूजा सेवा समिति ओबरा की ओर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय शारदा मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा किड्स केयर स्कूल होते हुए बाबा धुलाई तक पहुंची। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माताओं और बहनों ने पीले वस्त्र धारण कर नंगे पैर सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की आराधना में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा के समापन के बाद पूजा पंडाल में मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ, ष...