सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर परिसर में मंगलवार को ऐतिहासिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी राजेंद्र यादव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आयोजन में विभिन्न जाति-धर्म और राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों की सहभागिता रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। पूजन के दौरान पतिवाह बाबा राजेंद्र यादव ने मौसम और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपनी भविष्यवाणी रखी। उन्होंने कहा कि कार्तिक महीने में बूंद-बूंद बारिश होगी। अगहन महीने के पिछले पखवाड़े में भी बारिश होगी और पुस महीने में भी पानी बरसेगा। उन्होंने आगामी चुनावी वर्ष में बड़े बदलाव की संभावना जताई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: श्रद्धा के साथ गो माता और गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई...