Sonbhadra News: विषैले जंतु के काटने से विवाहिता की मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में रविवार को विषैला जंतु के काटने से विवाहिता की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवा दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परसौना गांव निवासी 27 वर्षीय मीरा देवी पत्नी लवकुश घर में खाना बनाने के लिए उपली निकाल रही थी। इसी दौरान विषैले जंतु के काटने से वह अचेत हो गई। परिजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर घोरावल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.