Sonbhadra News: विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में मंगलवार के शाम विषैले जन्तु के काटने से एक बालक की मौत हो गई। वह पशुओं के लिए घास काटने गया था। इसी दौरान विषैले जन्तु ने उसे काट लिया।बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव निवासी 15 वर्षीय संतलाल पुत्र रमाशंकर मंगलवार की शाम को पशुओं के लिए घास काटने खेत में गया था। घास काटते समय किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। वह दौड़कर घर आया और अपनी मां रमबसिया को बताया। मां ने घर के लोगों को बताया तो लोग आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लेकर आने लगे, लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन उसे घर वापस लेकर लौट आए। परिजनों ने बुधवार को सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.