Sonbhadra News: विषाक्त पदार्थ खाकर युवक की मौत
सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: चोपन। जुगैल थाना अगोरी खास ग्राम पंचायत के टोला बिजौरा में एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम को 40 वर्षीय धरमजीत पुत्र गुलाम निवासी ग्राम पंचायत अगोरी खास टोला विजौरा ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने किन कारणों से विषाक्त पदार्थ खाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.