सोनभद्र, सितम्बर 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव में शुक्रवार की शाम विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक अचेत हो गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव निवासी 38 वर्षीय प्रेमचंद यादव पुत्र रामनरेश ने शुक्रवार की शाम पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद वह अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे। वहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...