सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत देवरी स्थित बड़ादेव स्थल पर क्षेत्र पंचायत निधि से बनने वाले सार्वजनिक मंच का भूमि पूजन एवं शिलान्यास ब्लॉक प्रमुख के माध्यम से विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।भूमि पूजन के बाद ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि बड़ादेव स्थल आदिवासी समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। सार्वजनिक मंच के निर्माण से यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra ...