Sonbhadra News: विधायक ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
सोनभद्र, सितम्बर 4 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय विधायक डा. अनिल कुमार मौर्य ने शाहगंज-राजगढ़ मार्ग पर उचका गांव में सड़क दुर्घटना में अचेत पड़े व्यक्ति को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचाया। विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य शाहगंज-राजगढ़ मार्ग पर जा रहे थे, इसी दौरान उचका गांव में 40 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार अचेत पड़ा हुआ था। उसकी बाइक सड़क पर दूसरे तरफ गिरी हुई पड़ी हुई थी। वहां कोई मौजूद नहीं था। विधायक अपने वाहन को रोक कर घायल व्यक्ति को अपने निजी वाहन से शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर उपचार कराया गया। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.