सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। श्रावण मास और आगामी कांवर यात्रा को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने शनिवार को रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र स्थित विजयगढ़ किला का निरीक्षण किया। उन्होंने किला परिसर और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास में धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और कांवर यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और ...