Sonbhadra News: विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विंध्य एक्सप्रेस-वे और जल-जंगल-जमीन के मुद्दे को लेकर रविवार को चतरा ब्लॉक के खुज्झा गांव में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक के बाद किसानों और आदिवासियों ने मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रस्तावित परियोजना के लिए उपजाऊ जमीन और जंगल प्रभावित किए जाने का विरोध करते हुए जमीन नहीं देने का ऐलान किया। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती रही, लेकिन अब जमीन लेने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस-वे के लिए करीब 2019 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि प्रभावित होगी। साथ ही पीएसपी के लिए विंध्य पर्वतमाला के जंगल को नुकसान पहुंचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.