सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 08 स्थित वल्लभ भाई नगर के एकलव्य छठ घाट को विकसित एवं आकर्षक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को राज्य मंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गौड़ तथा चेयरमैन नगर पंचायत अनपरा विश्राम प्रसाद वैसवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर छठ घाट के संरक्षण एवं कायाकल्प कार्य का विधिवत लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत लगभग 82 लाख रुपये की लागत से कराए गए कायाकल्प कार्य के लोकार्पण समारोह में अधिशासी अधिकारी चेतन्य तिवारी व वरिष्ठ लिपिक गणेश तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक वालकेश्वर सिंह उर्फ बाके, हरदेव सिंह,मंडल अध्यक्ष अनपरा प्रमोद शुक्ला, भाजपा नेता शेष नाथ सिंह,अरिसूदन श्रीवास्तव,ऋतुराज मौर्या,...