सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में बुधवार को नाबार्ड, बनवासी सेवा आश्रम एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भूजल सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, भूजल संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि वर्षा जल को धरती में उतारकर ही भविष्य के जल संकट से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पानी को व्यर्थ बहने न दें, क्योंकि आज की लापरवाही आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट बन सकती है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भूजल संरक्षण सप्ताह : बूंद-बूंद पानी बचाने का लिया संकल्प उन्होंने लोगों से घरों में पानी की...