सोनभद्र, नवम्बर 23 -- वर्टिकल व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री द्वारा वर्टिकल व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की घोषणा का स्वागत किया है। समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे न बताया कि अधिकारियों की बैठक में ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि वर्टिकल व्यवस्था से अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं अत: इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाया जाए तथा इस व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए। इस बाबत समिति ने कहा है कि वर्टिकल व्यवस्था निजीकरण के उद्देश्य से लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में लागू की गई थी। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या कम करना था, ताकि बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण का रास्ता आसान बनाया जा सके। लेकिन इस व्यवस्था से न केवल लाखों बिजली उपभो...