सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। चतरा ब्लाक के रामगढ़ निवासी एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के वयोवृद्ध पत्रकार 90 वर्षीय रामनारायण सर्राफ का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लोगों में शोक व्याप्त हो गया। वे लंबे समय तक एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से जुडे़ रहे। गुरुवार को उनके निधन के बाद उनके रामगढ़ स्थित आवास पर लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...