सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: म्योरपुर/बभनी, हिंदुस्तान टीम। वन प्रभाग रेणुकूट के बभनी रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौना स्थित बहेराडोल में पौधरोपण वाले वन क्षेत्र में कथित रूप से झोपड़ी डालकर किए गए अवैध कब्जे को वन विभाग की टीम ने हटवा दिया। टीम ने वन भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ ही कब्जेदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।बभनी रेंज की टीम ने डिप्टी रेंजर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर झोपड़ी हटवाई गई। स्थानीय युवाओं ने रेंज कार्यालय के साथ डीएफओ रेणुकूट कमल कुमार को भी मामले की जानकारी दी थी। युवाओं का आरोप था कि पौधरोपण वाले वन क्षेत्र में झोपड़ी डालकर कब्जा किया गया है। यही नहीं वहां रोपे गए पौधों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ कमल कुमार ने रेंजर को तत्काल...