सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय तहसील परिसर में रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत 101 फलदार पौधों का रोपण किया गया। एसडीएम घोरावल आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने घोरावल तहसील परिसर में रविवार को आम, अमरूद, आवला एवं फलदार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। एसडीएम ने लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण एवं संरक्षण किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सूरजकुंड में हरियाली का संकल्प, रोटरी क्लब ने लगाए फलदार-छायादार पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...