सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के बभनदीहा ग्राम पंचायत में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग किनारे पत्थर और वन भूमि के खाते में दर्ज जमीन पर मकान निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम दुद्धी का ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल की राजस्व विभाग से पैमाइश और स्थलीय जांच कराने के बाद ही निर्माण की अनुमति देने की मांग की है। ग्रामीण जय मंगल समेत अन्य लोगों का कहना है कि मौके पर कई खातों की जमीन है। अभिलेखों में कुछ भूमि पत्थर और वन विभाग के खाते में दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में निर्माण स्थल की पैमाइश कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किया जाना जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी निर्माण कार्य पर वन विभाग की ओर से रोक लगाई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि गुरु...