सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र के अंतर्गत बैढ़न मोड़ से पुनर्वास बस्ती की दक्षिणी पटरी पर वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को वन विभाग ने अभियान चलाया। वन विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से वन भूमि पर रखी ईंट, बालू, लकड़ी समेत खेती के लिए किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कुछ स्थानीय लोगों के माध्यम से बार-बार वन भूमि पर सामग्री रखकर और खेती कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह की पहल पर वन विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए हो-हल्ला किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। वन विभाग के अनुसार वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का...