Sonbhadra News: वज्रपात से दुधारू गाय समेत दो पशुओं की मौत
सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। विकास खंड क्षेत्र के डडीहरा ग्राम पंचायत के खालेडीह गांव में मंगलवार शाम बारिश के दौरान हुए वज्रपात से एक आदिवासी किसान के दुधारू गाय समेत दो पशुओं की मौत हो गई। घटना से किसान के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। खालेडीह निवासी रामविचार गोंड़ ने बताया कि मंगलवार शाम बारिश शुरू होने पर उसने अपने पशुओं को झोपड़ी में खूंटे से बांध रखा था। इसी दौरान तेज गरज के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक दुधारू गाय और एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की तरफ से घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। सूचना के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मृत पशुओं का अंत्य परीक्षण किया। किसान ने प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.