सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में 29 अगस्त से खेली जा रही इंडिया कप 5 एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पांचवें अंतिम वनडे में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 23 रनों से हराकर 3-0 से श्रृंखला जीत ली । यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: लायंस को शिकस्त दे टाइगर्स ने जीती चैंपियनशिपखेल का प्रदर्शन ऊर्जान्चल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में 8 विकेट पर 88 रनों बनाये । कप्तान साक्षी मिश्रा ने सर्वाधिक 26 रन , युनुस 13, प्रांजल 12 बनाये, क्षितिज ने 3 विकेट लिए । जवाब में खेलने उतरी अनपरा लायंस की टीम 17 ओवरों में 65 रनों पर सिमट गई । पीयूष ने 16 बनाये पृथ्वी ने 4, रुद्र ने 2 विकेट लिए ।पुरस्कार वितरण पृथ्वी व अभिनव को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच श्रीकांत वर्मा द्वारा दिया गया। मैन ...