सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने 14 वर्षों से लंबित समस्याओं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान अनुदेशकों ने नियमित शिक्षकों के समकक्ष मानते हुए बकाया एरियर, वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग की। अनुदेशक शिक्षकों का दावा है कि न्यायालय ने उन्हें नियमित शिक्षकों के समकक्ष मानते हुए बकाया एरियर, वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अब तक आदेश के अनुपालन में कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- अनुदेशकों ने आंबेडकर पार्क में किया अनशन अनुदेशक श...