सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार की रात पुलिस लाइन चुर्क में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई तथा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में भागीदारी बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, जिला कारागार, जीआरपी, आरपीएफ, वन विभाग एवं आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, जनसुनवाई, बीट पुलिसिंग, ई-समन, गो-तस्करी, सीईआईआर...