सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय, सोनभद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है। यह भी पढ़ें- Unnao News: बिजली की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जन...