सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों के माध्यम से साक्षात्कार के बाद कुल 105 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें यूनो मिन्डा लिमिटेड, गुरुग्राम, माहिल आनंद फिल्टर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम, इंडियन जापान लाइट, बावल हरियाणा, यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति सोनभद्र, कैसपार माइक्रो क्रेडिट सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज सोनभद्र तथा वज्र एलईडी सोनभद्र प्रमुख रहीं। बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसरों के लिए साक्षात्कार में भाग लिया। चयन होने पर अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया। इस मौके पर जिला से...