सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारो खुर्द गांव में गुरुवार की देर शाम रेलवे फाटक से टकराकर एक कार सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। संयोग अच्छा रहा कि कार का चालक बाल-बाल बच गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी कार चालक 38 वर्षीय बालकेश पुत्र स्व. अमरनाथ गुरुवार की देर शाम कार लेकर विंढमगंज से अपने घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह जा रहे थे। झारो खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई। वाहन रेलवे फाटक के स्लाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पह...